सोनीपत | राष्ट्रीय डेंगू दिवस के उपलक्ष्य में नागरिक अस्पताल
सोनीपत | राष्ट्रीय डेंगू दिवस के उपलक्ष्य में नागरिक अस्पताल में डेंगू से बचाव के उपायों व सावधानियां बरतने बारे जानकारी दी गई। इसके अलावा प्रत्येक सप्ताह रविवार को डेंगू भगाने के लिए सूखा दिवस मनाने बारे चर्चा की गई और लोगों में जागरूकता लाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। इससे पहले अस्पताल से जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस रैली को सिविल सर्जन डा. जेएस पूनियां ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली सोनीपत शहर में विवेकानंद चौक, सेक्टर 15 से होती हुई वापस अस्पताल में पहुंची। इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. दिनेश छिल्लर, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. आदर्श , डॉ. सीताराम, डीआईओ डॉ. मोनिका, मनीष व अन्य हेल्थ टीम के सदस्य भी मौजूद रहे।