पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिंगापुर भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले काबू

सिंगापुर भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले काबू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | सिंगापुर में रोजगार दिलाने के नाम पर लाखाें रुपए की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीयूष निवासी पालम विहार गुरुग्राम का रहने वाला है तो दूसरा आरोपी श्रीभगवान गढ़ी बाला का रहने वाला है। प्रवीन व पवन निवासी गांव सरढाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वीएसबी कैरियर ओवरसीज में विकास गुप्ता, श्रीभगवान , बिजेंद्र सिहं , पियूष व लवली से मिले थे। इन्होंने विदेश में काम दिलाने के नाम पर प्रवीन से तीन लाख तीस हजार, पवन से 1 लाख 59,000 रुपए लिए थे, लेकिन आरोपियों ने पैसे लेने के बाद भी सिंगापुर नहीं भेजा और पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने धमकी देना शुरू कर दिया। पुलिस शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ितों ने सीएम विंडो पर शिकायत दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपी चार दिन के रिमांड पर लिया।

खबरें और भी हैं...