सोनीपत | सेक्टर-14 मार्केट एसोसिएशन की ओर से गुुरुवार को यूपीएससी में 111 वां रैंक प्राप्त करने वाली पूजा वशिष्ठ व उनके पिता कर्ण सिंह वशिष्ठ को सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र मदान ने की। इस मौके पर मार्केट प्रधान ने कहा कि पूजा वशिष्ठ के यूपीएससी में सफलता हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि है। पूजा वशिष्ठ ने बचपन से ही सेक्टर में रहते हुए शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में मेहनत की। इस मौके पर सुधीर, राकेश कालड़ा, चंद्रशेखर रेलन, एफके दीवान, राजेंद्र आहुजा, कंवल मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।