सोनीपत | सामान्य अस्पताल में गुरूवार को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया गया। लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए सिविल सर्जन जसवंत पूनिया, डाक्टर जयकिशोर सहित अन्य मौजूद रहे। सिविल सर्जन डाक्टर जसवंत पूनिया ने कहा कि देश में उच्च रक्तचाप के रोगी लगातार बढ़ रहे हैं, इसका कारण जीवन शैली में बदलाव होना है। 30 वर्ष से ऊपर जो व्यस्क हैं उनमें से हर तीसरा हाई ब्लड प्रेशर का रोगी है। इस बीमारी से बचने के लिए सुबह शाम व्यायाम करना चाहिए। खाने में कम नमक का प्रयोग करना चाहिए। ताजा फल व सब्जी खानी चाहिए। डाॅक्टर जयकिशोर ने बताया कि 30 वर्ष से ऊपर के लोगों को उच्च रक्तचाप से संबंधित जांच अवश्य करवानी चाहिए। इस दौरान पीएमओ डाक्टर सीपी अरोड़ा, डाक्टर दिनेश छिलर, डाक्टर यशपाल वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।