पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गली में आधे थड़े तोड़े आधे छोड़े तो मामला पहुंचा सीएम विंडो पर

गली में आधे थड़े तोड़े आधे छोड़े तो मामला पहुंचा सीएम विंडो पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | वार्ड-1 के खारी कुआं जाटी तला में बुधवार को गली बनाने के लिए तोड़ी गई सड़क में भेदभाव किया गया। स्थानीय निवासी कपिल गोयल ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। उसने कहा कि सड़क बनाने से किसी को ऐतराज नहीं है। लेकिन थड़े अगर तोड़ना ही था तो सभी के क्यों नहीं तोड़े गए। ठेकेदार और अधिकारियों के जो जानकार थे, उनके छोड़ दिए गए जबकि गरीबों के तोड़ दिए गए। कपिल गाेयल का अारोप है कि उसके आसपास किसी का नहीं तोड़ गया। लेकिन ठेकेदार ने किसी के कहने पर उसका थड़ा तोड़ दिया। जिससे काफी नुकसान हुआ है।

खबरें और भी हैं...