पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरियाणा पुस्तकालय संगठन एसो. ने विधायक कुलदीप शर्मा को सौंपा ज्ञापन

हरियाणा पुस्तकालय संगठन एसो. ने विधायक कुलदीप शर्मा को सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | हरियाणा पुस्तकालय संगठन एसोसिएशन की स्थानीय इकाई ने विधायक कुलदीप शर्मा को ज्ञापन सौंपा। एसो. ने ज्ञापन के माध्यम से हरियाणा सरकार से सभी सरकारी शिक्षण संस्थाओं में विशेषकर स्कूलों में पुस्तकालय अध्यक्ष की नियुक्ति करने की मांग की। एसो. के पदाधिकारी मनजीत, नीरज, नरेन्द्र चिल्मी एवं कर्मबीर आदि ने लाइब्रेरी प्रोफेशन में पिछले काफी समय से भर्ती न होने के कारण सभी डिप्लोमा, डिग्री व नेट पास विद्यार्थी बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। विधायक ने आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी इस मांग को जोर-शोर से उठाएंगे और सरकार पर दबाव बनाकर इसे लागू भी करवाएंगे।

खबरें और भी हैं...