सोनीपत | भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतानुसार जिला के सभी मतदान केन्द्रों से संबंधित बीएलओ मतदाता सूची का घर-घर जा कर 20 मई तक सर्वे करेंगे। इसके लिए उपमंडल अधिकारी (ना.) सोनीपत प्रशांत पंवार की अध्यक्षता में आज लघु सचिवालय के तृतीय तल स्थित मीटिंग हॉल में सभी 6 विस क्षेत्रों के सुपरवाइजरों व बीएलओ को ट्रेनिंग दी। यह ट्रेनिंग जिला निर्वाचन कार्यालय के जूनियर प्रोग्रामर संजय श्रीवास्तव द्वारा दी गई। इस मौके पर निर्वाचन तहसीलदार संदीप, निर्वाचन सहायक सुदेश राणा, निर्वाचन कानूनगो अमरेन्द्र सिंह दहिया आदि मौजूद थे।