पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निगम विरोधी धरने को मिल रहा है समर्थन

निगम विरोधी धरने को मिल रहा है समर्थन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | नगर निगम विरोधी समिति का धरना 35वें दिन भी जारी है। धरने की अध्यक्षता प्रधान महेन्द्र सिंह कटारिया ने की। इस मौके पर क्रमिक भूख हड़ताल पर बालकिशन राई एवं नफे सिंह जाट जोशी बैठे। इस मौके पर प्रधान ने कहा कि धरने को लगातार जनसमर्थन हासिल हो रहा है। अब आंतिल चौबीसी के गांवों ने भी बिना ग्रामीणों की रजामंदी के निगम में शामिल करने के विरोध में जारी धरने का समर्थन किया है। अगर इसी सप्ताह निगम को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया तो समिति आंदोलन को अक्रामक बनाने पर मजबूर होगी जिसकी जिम्मेदारी फिर सरकार एवं प्रशासन की होगी। इस मौके पर महा सिंह रामकिशन हवा सिंह हरिप्रकाश असावरपुर महेन्द्र सिंह सरोहा ओम सिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...