पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लड़कियों को बेहतर माहौल मिलता रहे तो खूब करेंगी नाम रोशन: अनु कुमारी

लड़कियों को बेहतर माहौल मिलता रहे तो खूब करेंगी नाम रोशन: अनु कुमारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | बिना किसी कोचिंग के यूपीएसी में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली अनु कुमारी ने गुरुवार को विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अागे बढ़ने के लिए उपयोगी टिप्स दिए। आईएसीएस कोचिंग सेंटर में उन्होंने कहा कि लड़कियों के लिए बहुत अच्छा माहौल है। ऐसा ही माहौल बेटियों को मिलता रहे तो उन्हें किसी भी मुकाम को छूने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने आगे बढ़ने के लिए खुद पर भरोसा रखने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व सेंटर पहुंचने पर संस्थान के डायरेक्टर परिमल कुमार और बबीता कुमारी ने उनका स्वागत किया। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भटगांव में यूपीएससी की परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल करने वाली अन्नु कुमारी का अभिनंदन किया गया।

खबरें और भी हैं...