सोनीपत | पानीपत में शादीशुदा मोहाना गांव की एक युवती का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की शिकायत पर मोहाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। युवती के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसके भाई की बेटी पानीपत के एक गांव में शादीशुदा है। बेटी हाल में मायके आई हुई थी। बेटी सुबह करीब आठ बजे जीवीएम काॅलेज सोनीपत में पेपर देने की कह कर निकली थी जो अभी तक घर वापस नहीं आई। उनके कई जगह तलाश करने पर बेटी नहीं मिली तो मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी।