पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेहतर परीक्षा में बेटियां अव्वल

बेहतर परीक्षा में बेटियां अव्वल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
480 अंक हासिल करने वाली भठगांव स्थित राजकीय सीनियर सेकेंड्री स्कूल की छात्रा सरीन दूसरी छात्राओं के लिए एक उदाहरण बनी है। उनके पिता ऑटो रिक्शा चलाते हैं, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने बेटी को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्राचार्य पुष्पा शर्मा ने सभी छात्राओं को बधाई दी और मीठा खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। यह श्रेय प्राचार्य और स्टाफ के सदस्यों को जाता है। प्राचार्य पुष्पा शर्मा ने बताया कि विद्यालय की 48 में से 24 छात्राओं ने मेरिट लिस्ट में स्थान पाया है। सरीन ने संस्कृत में 99 अंक, हिंदी में 97, गणित व अर्थशास्त्र में 96 और अंग्रेजी में 92 नंबर हासिल किया है। उन्होंने बताया कि सरीन ने हाई स्कूल की परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल कर टाप किया था। वहीं छात्रा आरती ने 455 अंक, अन्नू ने 449 और भारती व अंकिता 448 और 447 अंक प्राप्त किया है।

शहर के इन स्कूलों में भी मनाई गई खुशी

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अकबरपुर बरोटा की प्रिंसिपल भारती ने बताया कि स्कूल के 79 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उर्त्तीण की है। स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। श्रीजी विद्यापीठ के प्रिंसिपल हरिप्रकाश लावनिया ने बताया कि छात्रा आशा ने पहला तान्या ने दूसरा स्थान हासिल किया। पैरामाउंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल राजबीर दलाल व मैनेजर जोगिंदर ने बताया कि कला संकाय में तनुज ने पहला, पूजा ने दूसरा, मोहित ने तीसरा, विज्ञान में अनु ने पहला, काजल ने दूसरा व वर्षा ने तीसरा स्थान हासिल किया। श्याम मैमोरियल स्कूल के प्रिंसिपल विजयपाल शर्मा ने बताया कि स्कूल की आरती ने कला संकाय में पहला, शिखा ने दूसरा व साधना ने तीसरा स्थान हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ताजपुर में विज्ञान संकाय में रिनू ने पहला, दीपा ने दूसरा व शिवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हिंदू कन्या स्कूल के प्रिंसिपल राजेश गुप्ता ने बताया कि ताशू ने 472 अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि अनिशा ने दूसरा स्थान हासिल किया। विज्ञान संकाय में मोहिनी अव्वल रही।

आईएएस बनना चाहती हूं

उदेशीपुर के किसान मनीष की बेटी नैंसी ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12 वीं परीक्षा में आर्ट संकाय में 500 में से 482 अंक हासिल किए है। नैंसी पुगथला के संत विवेकानंद स्कूल की छात्रा है। नैंसी ने बताया कि स्कूल होमवर्क के साथ वह घर में 2-3 घंटे पढ़ाई करती थी। उसका सपना आईएएस बन कर माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन करना है। प्रबंधक राजकुमार गुलिया ने बताया कि नैंसी ने स्कूल ही नहीं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गत वर्ष भी उनके स्कूल की छात्रा कुसुम ने प्रदेश में बेहतर परिणाम दिया था।

खबरें और भी हैं...