हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा मुरथल में संचालित ट्रेनिंग स्कूल में आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फाइल को स्वीकार करने के लिए काउंटर पर बैठे कर्मियों द्वारा उन्हें परेशाान किया जा रहा है। एक बार में फाइल को चेककर चेकलिस्ट लगाने के बजाय बार-बार आवेदकों को दौड़ाया जा रहा है। वेदकों का कहना है कि यह सब लेन-देन के चक्कर में किया जाता है। वैसे भी फाइल जमा करने के बाद भी एक साल तक लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। इसके बाद ही नंबर आता है।
आवेदक विकास कुमार, मनमीत सिंह, आनंद सिंह और सूरज ने बताया कि ट्रेनिंग स्कूल में लोगों को बहुत हरीश किया जाता है। फाइलों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। किसी प्रकार की चेक लिस्ट नहीं लगाई जाती है। संबंधित डॉक्यूमेंट के बारे में कोई भी कर्मी बताने का राजी नहीं होता है। तहसील से एफी-डेविट लेने के लिए कहा जाता है, जबकि एफी डेविट में क्या लिखना है इस बारे में कोई नहीं बताता है। जिसके कारण लोगों को बहुत दिक्कत होती है।