पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग, अनाज जला, दमकल ने बुझाई

अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग, अनाज जला, दमकल ने बुझाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग, अनाज जला, दमकल ने बुझाई

सोनकच्छ | नगर के समीप ग्राम तालोद में अज्ञात व्यक्ति ने दुर्भावना से एक किसान के खेत में बने चद्दर शेड में रखी सामग्री में आग लगा दी। जपं सदस्य रमेशचंद्र पोरवाल ने बताया कि ग्राम तालोद में रहने वाले जीवन पिता भवाना के खेत में बने चद्दर शेड में किसी व्यक्ति ने दुर्भावना के चलते आग लगा दी। जिसमें 93 क्विंटल 50 किलो लहसुन, 60 काश्ता के पाइप, 10 ट्राली भूसा, 500 कंडे आदि सामग्री जलकर खाक हो गई। पोरवाल ने डायल 100 व फायर दमकल को सूचना की। जहां दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का कार्य किया।

खबरें और भी हैं...