पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राधा कृष्ण व हनुमानजी की मूर्ति स्थापना महोत्सव आज

राधा-कृष्ण व हनुमानजी की मूर्ति स्थापना महोत्सव आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राधा-कृष्ण व हनुमानजी की मूर्ति स्थापना महोत्सव आज

सोनकच्छ | नगर के मध्य बजरंग चौराहे पर माहेश्वरी समाज के नवनिर्मित मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण, राधाजी व हनुमानजी की मूर्ति स्थापना का पांच दिवसीय महोत्सव आज से होगा। रविवार को समाजजन द्वारा मंदिर से एक शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो कि नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर पर पहुंचेगी। यात्रा में बग्घी में राधा-कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। यज्ञाचार्य पं. रामाधार द्विवेदी (मुकुंदमुनि) वाग्चेतना पीठम् बागली के आचार्यत्व में 16 से 20 अप्रैल तक मूर्ति स्थापना महोत्सव अंतर्गत यज्ञ एवं अनुष्ठान का आयोजन दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। जिसमें वैदिक पुराणों अनुसार मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना समारोह का कार्यक्रम संपन्न होगा। 20 अप्रैल को पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया है। मुख्य यजमान के रूप में कैलाशचंद दरक, प्रहलाददास छापरवाल, सीताराम दरक, सुरेशचंद मूंदड़ा सप|ीक यज्ञ में आहुतियां देंगे। पूर्णाहुति पश्चात भंडारा मनोहरलाल एवं मधुसूदन राठी द्वारा करवाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...