1486 विद्यार्थियों को तिलक लगाकर दी साइकिलें
साइकिल वितरित करते विधायक राजेंद्र वर्मा।
विकासखंडस्तरीय साइकिल वितरण समारोह हुआ
भास्कर संवाददाता | सोनकच्छ
विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम में 1486 विद्यार्थियों को तिलक लगाकर दी साइकिलें वितरित की गई। मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र वर्मा थे। उन्होंने कहा आपको पढ़ने के लिए मामाजी (मुख्यमंत्री) ने साइकिल दी है। इसका उपयोग सकारात्मक कार्यों में करो। सरकारी स्कूलों में पढ़ो। कक्षा 10-12वीं में अच्छे अंक लाओ ताकि आपको लेपटॉप की सुविधा मिले, फिर कॉलेज में पढ़ो ताकि स्मार्ट फोन मिल सके।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि विधायक प्रतिनिधि कैलाशचंद्र वर्मा थे। अध्यक्षता बीईओ सतीशचंद्र तिवारी ने की। अतिथियों का स्वागत बीआरसी सज्जनसिंह मालवीय ने किया। शासन की उक्त योजना के बारे में विस्तृत जानकारी सहा. बीईओ हरिसिंह सिसौदिया ने दी। विकासखंड के 601 बालक व 531 बालिकाओं को 20 इंच व 149 बालक व 205 बालिकाओं को 18 इंच की, कुल 1486 साइकिलों का वितरण किया गया।