पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारत बंद के दौरान मृतकों के परिजन को एक एक करोड़ क्षतिपूर्ति दी जाए

भारत बंद के दौरान मृतकों के परिजन को एक-एक करोड़ क्षतिपूर्ति दी जाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहुजन संघर्ष दल ने दो दिन भूख हड़ताल कर राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन में की मांग

घटना में हत्यारों पर 302 में कार्यवाही करने की मांग

भास्कर संवाददाता | देवास

बहुजन संघ दल के तत्वावधान में फूलसिंह बरैया के नेतृत्व में 15 एवं 16 मई को क्रमिक भूख हड़ताल की व पैदल मार्च निकालकर भोपाल एसडीएम को राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। दो दिवसीय भूख हड़ताल में देवास जिलाध्यक्ष अजय रेकवाल के नेतृत्व में जिले से भी बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

ज्ञापन में बताया कि 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों के बीच घुसपैठ कर षड़यंत्रकारियों एवं असामाजिक तत्वों ने पूरे देश में 11 लोगों की हत्या की, जिसमें ग्वालियर संभाग में छह लोगों की हत्या हुई। इस घटना में हत्यारों पर 302 के तहत कार्यवाही की जाए एवं सभी मृतकों के परिवार को एक-एक करोड़ की क्षतिपूर्ति के साथ घायलों की उचित आर्थिक सहायता की जाए। भारत बंद प्रदर्शन में दर्ज सभी झूठे प्रकरण वापस लिए जाए, जिससे नौजवानों का भविष्य बर्बाद न हो। प्रदर्शन के दौरान जिनके मकान, दुकान, वाहन आदि जलाए गए, क्षतिग्रस्त किए गए उन्हें भी उचित क्षतिपूर्ति राशि दी जाए। प्रदेश सचिव कालूराम एहरवाल, जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद दुजावरा, जिला सचिव नारायण जाटवा, सोनकच्छ विधानसभा प्रभारी कैलाश शिंदे एवं रामचंद्र नरवरिया, बाबूलाल गंगवाल आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...