भगवान परशुराम की शोभायात्रा 18 को
भगवान परशुराम की शोभायात्रा 18 को
सोनकच्छ | स्थानीय ब्राह्मण समाज द्वारा परंपरागत रुप से निकलने वाली भगवान परशुरामजी की शोभायात्रा 18 अप्रैल अक्षय तृतीया को गीता भवन से शाम साढ़े चार बजे निकाली जाएगी। समाज अध्यक्ष अशोक दुबे व सचिव रवि जोशी ने बताया कि भगवान विष्णु के छठे अवतार, राजराजेश्वर, अष्ट चिरंजीवी भगवान परशुराम की शोभायात्रा गीता भवन से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों महाराणा प्रताप चौक, खेड़ापति मंदिर, महावीर मार्ग, पंडित सेरी, कालीसिंध मार्ग होते हुए पुनः गीता भवन पहुंचेगी।