पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ओवरटेक कर रही बस ने कार को टक्कर मारी, पूर्व सीएम कैलाश जोशी की बहन व बहनोई की मौत

ओवरटेक कर रही बस ने कार को टक्कर मारी, पूर्व सीएम कैलाश जोशी की बहन व बहनोई की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवार रात सोनकच्छ के पास हुआ हादसा।

भास्कर न्यूज. सोनकच्छ (देवास). मंगलवार रात एक सड़क हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की चचेरी बहन और बहनोई की मौत हो गई। दंपती कार में सवार थे, जिसे भोपाल से पुणे जा रही वर्मा बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना इंदौर-भोपाल रोड पर सोनकच्छ के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोनकच्छ के समीप पप्पू रिसोर्ट्स के सामने स्लीपर कोच बस इंदौर तरफ से ओवरटेक करते हुए सामने से आ रही कार से जा भिड़ी। कार में सवार नारायण शंकरलाल दुबे (66) और उनकी प|ी गायत्री दुबे (55) दोनों निवासी भोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। शेष|पेज 8 पर

नारायण दुबे एड्स कंट्रोल बोर्ड भोपाल के रिटायर्ड कर्मचारी थे। उनके पुत्र गौरव दुबे मांगलिया स्थित सांची दूध के रूट सुपरवाइजर हैं। हादसे के बाद मौके से वर्मा ट्रेवल्स के ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए। बस में बैठी सवारियों को परेशानी उठाना पड़ी।

विधायक-मंत्री पहुंचे : घटना की सूचना लगते ही सोनकच्छ विधायक राजेन्द्र वर्मा मौके पर पहुंच गए थे। साथ ही कैलाश जोशी के पुत्र व प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री दीपक जोशी भी सोनकच्छ पहुंच गए थे।

खबरें और भी हैं...