पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘मैं तो छम छम नाचूं गरीब शाह घर आए...’

‘मैं तो छम छम नाचूं गरीब शाह घर आए...’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उर्स के समापन अवसर पर विधायक वर्मा का स्वागत करते कमेटी के पदाधिकारी।

भास्कर संवाददाता | सोनकच्छ

मोरे अंगना गरीब शाह आयो री, मैं तो छम छम नाचूं गरीब शाह घर आए, माथे पे बिंदिया, हाथों में कजरा, बाली उमरिया मोरी लचके कमरिया, मैं तो बलिहारी जाऊंगी अजमेर वाले कि मेहंदी लगा के, मैं माथे पर ख्वाजा का झूमर सजा के आदि कलाम के साथ सूफियाना कव्वाली समीपस्थ ग्राम गंजपुरा में हजरत गरीबशाह दाता की दरगाह पर दिलशाद-इरशाद साबरी अजमेर ने पेश की। यह उर्स हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक माना जाता है। सूफी कलामों पर श्रोताओं ने रश्क किया। कलामों पर श्रोताओं ने खूब नजराना लुटाया। इससे पूर्व उर्स कमेटी के सदर शेख इरशाद के साथ पीरों मुर्शिद ने चिराग रोशनाई की रस्म अदा की।

टीन शेड के लिए विधायक वर्मा देंगे 1 लाख रुपए : विधायक राजेंद्र वर्मा उर्स में विशेष रूप से शामिल हुए। यहां वे बाबा गरीबशाह दाता की मजार पर मत्था टेककर क्षेत्र में अमन शांति की दुआ मांगी। बाद कमेटी द्वारा उन्हें साफा बांधकर कर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस मौके पर विधायक ने दरगाह पर टीन शेड लगवाने हेतु एक लाख रुपए देने की घोषणा की। नप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भुरू पठान, समाजसेवी भय्यू पहलवान, अब्दुल सिद्दीक पठान, जाकिर फौजदार, गनी फौजदार, यूसुफ शेख, सलीम शेख, नवाब भाई, गुड्डू भाई आदि का साफा बांधकर सम्मान किया गया।

खबरें और भी हैं...