पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देवास में बंदी बनाकर किया विवाहिता से दुष्कर्म

देवास में बंदी बनाकर किया विवाहिता से दुष्कर्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंवलिया पिपलिया गांव की घटना, फरियादी ने एसपी को दिया था आवेदन

सोनकच्छ | थाना क्षेत्र के भौंरासा के आंवलिया पिपलिया में रहने वाली 24 वर्षीय विवाहिता के साथ देवास में बंदी बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। फरियादी ने देवास एसपी को एक आवेदन दिया था। जिस पर से आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार आंवलिया पिपलिया निवासी 24 वर्षीय महिला ने मंगलवार को देवास एसपी को आवेदन दिया था कि, लव पिता गिरधारी नायक निवासी आंवलिया पिपलिया ने 9 मई को देवास में उसके साथ बंद कमरे में दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। एसपी देवास मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। मामला महिला अपराध का होने से सोनकच्छ थाने में पदस्थ एसआई सुषमा भास्कर ने महिला के कथन लिए। महिला ने कथन में बताया कि, 9 मई सुबह साढ़े 11 बजे आंवलिया पिपलिया फाटे पर भौंरासा अस्पताल इलाज कराने के लिए खड़ी थी। तब ही फाटे पर गांव का लव पिता गिरधारी नायक आया और मुझे गाड़ी पर बैठाकर जमनानगर देवास ले गया। जहां उसने कमरे में बंद कर दिया और शाम को आकर दुष्कर्म किया। उधर 10 मई को महिला के पिताजी ने भौंरासा थाने पर गुमशुदगी भी दर्ज कराई। पुलिस ने मंगलवार को रात्रि करीब साढ़े 9 बजे फरियादी की रिपोर्ट से आरोपी लव के विरुद्ध धारा 376(2) एन, 342 व 506 का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...