सांवेर में श्रीमद् भागवत कथा 16 अप्रैल से
सोनकच्छ | ग्राम सांवेर में 16 से 22 अप्रैल तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सिहोर के भागवत भूषण राष्ट्रीय कथा वाचक स्वामी प्रदीप मिश्रा व्यासपीठ से कथा का पाठ करेंगे। 16 अप्रैल सोमवार को प्रातः 9 बजे खेड़ापति हनुमान मंदिर सांवेर से कथा स्थल तक श्रीमद्भागवत शोभायात्रा निकलेगी। दोपहर 2 बजे से गौकरण चरित्र, मंगलवार को शिव विवाह, रात्रि 8 बजे संगीतमय सुंदरकांड, बुधवार को वामन व नृसिंह अवतार कथा, रात्रि 8 बजे सखी भजन मंडली की भजन संध्या, गुरुवार को श्री राम व कृष्ण जन्मोत्सव, शुक्रवार को गोवर्धन पूजा, 56 भोग व नंद उत्सव, रात्रि 8 बजे से खाटूश्याम की भजन संध्या, शनिवार को रुक्मणी विवाह रात्रि 8 बजे बाबू राजोरिया की भजन संध्या, रविवार को श्रीकृष्ण सुदामा चरित्र, कथा विराम, पूर्णाहुति एवं भोजन प्रसादी होगी।