वेतनभोगी शिक्षा कर्मचारियों का वार्षिक स्नेह सम्मेलन हुआ
सोनकच्छ | वेतनभोगी शिक्षा विभागीय कर्मचारी संस्था का वार्षिक स्नेह सम्मेलन हुअा। संस्था के पूर्व अध्यक्ष कैलाशसिंह चौधरी, बीईओ सतीशचंद्र तिवारी एवं बीअारसी सज्जनसिंह मालवीय अतिथि थे। अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत सदस्यों ने किया। शब्द स्वागत संचालक विष्णुकांत सोलपंखी ने किया। संस्था से सेवानिवृत्त हो रहे सदस्य कैलाश जैन, जगन्नाथ सिंह चौधरी और शिवजीराम मालवीय का स्वागत शाल श्रीफल नारियल तथा प्रतीक चिन्ह प्रदान कर किया गया। सदस्य कमलसिंह मालवीय ने सुझाव दिए। सचिव महेश सिसौदिया ने आय व्यय का वार्षिक ब्योरा प्रस्तुत किया। संचालन संचालक राजेंद्रकुमार जाजू ने किया। आभार त्रिलोक राठौर ने माना।