पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक ली, कहा आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक ली, कहा- आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनकच्छ में अधिकारियों से जानकारी लेते कमिश्नर व आईजी गुप्ता।

आंदोलनकारियों से संपर्क में रहें और बातचीत करें

बागली | गुरुवार को उज्जैन संभाग के राजस्व व पुलिस विभाग के शीर्ष अधिकारियों ने बागली अनुभाग के थाना क्षेत्रों का भ्रमण व निरीक्षण किया। दौरे को जून माह में प्रस्तावित किसान आंदोलन से जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार आईजी उज्जैन रेंज राकेश गुप्ता, संभागायुक्त एमबी ओझा ने डीआईजी उज्जैन रेंज रमणसिंह सीकरवार ने हाटपीपल्या थाने के बाद बागली थाना पहुंचकर सबसे पहले गत वर्ष के आंदोलन के दौरान जले हुए पुराने बागली थाने के भवन को देखा। साथ ही स्थानीय पुलिस व राजस्व अधिकारियों से चर्चा और शस्त्र भी देखे।

साथ ही आपदा के दौरान शांति व्यवस्था कायम करने की वस्तुएं भी देखीं। अधिकारियों ने चापड़ा पुलिस सहायता केंद्र और कमलापुर चौकी क्षेत्र में विषय में भी जानकारी ली। अधिकारियों ने तहसीलदार बागली संजीव सक्सेना से अलग चर्चा की। अधिकारियों ने कहा कि आंदोलनकारियों से संपर्क में रहें और लगातार बातचीत कर मीटिंग भी करें। इससे जुड़ी कोई घटनाएं हो तो तत्काल निराकरण करें। अधिकारियों ने बागली थाने की तैनाती और आपात स्थिति में निपटने के प्रबंधन पर भी चर्चा की।

आईजी उज्जैन रेंज गुप्ता व संभागायुक्त ओझा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि यह रूटीन दौरा था। कमलापुर चौकी के जले हुए भवन के बारे में उन्होंने कहा यह हमारी जानकारी में है और जल्द नए निर्माण की दिशा में कार्यवाही की जाएगी। पुलिस बल की कमी को लेकर भी उन्होंने कहा अब थानों की संवेदनशीलता की स्थिति को देखकर पुलिस बल की पोस्टिंग की जाएगी। इस दौरान प्रभारी बागली एसडीएम, एसडीओपी बागली दिलीप जोशी, थाना प्रभारी गोपाल सूर्यवंशी सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...