पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एटीएम में युवती से की 20 हजार रुपए की ठगी

एटीएम में युवती से की 20 हजार रुपए की ठगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना क्षेत्र में एटीएम से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने पर लिखित आवेदन दिया है। पीड़ित टीना प्रमोद भावसार निवासी कालीसिंध मार्ग ने बताया स्टेट बैंक में मेरा खाता है, गुरुवार दोपहर 2 बजे उक्त बैंक के एटीएम मशीन जो कि बजरंग चौराहे पर है में कार्ड स्वाइप कर 1 हजार रु. निकाले थे। उस दौरान दो युवक एटीएम कक्ष में उपस्थित थे, उन्होंने कहा आप क्लियर कर दो क्योंकि दो सौ रुपए के नोट निकलने लगेंगे। अभी कुछ प्रॉब्लम आ रही है। आप इसमें कार्ड डालकर इसे क्लियर कर दें ताकि हमारा कार्ड एक्सिस हो सके। मैं वहां से चली गई। फिर पांच मिनट बाद मेरे मोबाइल नंबर पर 20 हजार रुपए निकल गए। जिसके बाद ताबड़तोड़ मैं वहां पहुंची। तब वहां कोई भी नहीं था। पुलिस ने फरियादी का आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...