सोनुआ| गुदड़ी के देवां में स्थित बिरसाइत समुदाय के धर्मस्थल में बिरसाइतों ने धर्म दिवस मनाया। तीन दिनों तक आयोजित इस धर्म दिवस कार्यक्रम में गुदड़ी के अलावा, सोनुआ, गोइलकेरा, बंदगांव समेत अन्य कई प्रखंड से बिरसाइत समुदाय के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में बिरसाइत धर्म गुरुओं के द्वारा समुदाय के लोगों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही समुदाय के लोगों को जागरुकता का संदेश दिया गया। बिरसाइत धर्म दादा बिरसा मुंडा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की लोग भूत-प्रेत, डायन आदि अंधविश्वास से दूर रहे। कार्यक्रम में धर्मदादा सुखराम, दिनेश, मनोज, मंगरा, रामाय आदि ने लोगों को संबोधित किया।