सोनुआ| पूर्व विधायक गुरुचरण नायक शुक्रवार को सोनुआ प्रखंड के भालुरूंगी गांव पहुंचे। उन्होंने गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की एवं विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। ग्रामीणों ने मौके पर पूर्व विधायक को गांव की सड़क, चापाकल, पेंशन समेत अन्य समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक ने मौके से ही पेयजल विभाग के कनीय अभियंता को फोन से संपर्क कर चापाकल ठीक करने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने गांव में बरसात के समय कीचड़ की समस्या बताते हुए पीसीसी सड़क बनवाने की मांग रखी। साथ ही कई ग्रामीणों ने पेंशन योजना के बारे में हो रही समस्या से अवगत कराया। पूर्व विधायक ने पेंशन योजना के लिए गांव में शिविर लगवाने का आश्वासन दिया। मौके पर भाजपा कार्यकर्ता प्रताप प्रधान, राजेश प्रधान, राजकिशोर गुप्ता, पूर्व मुखिया फुलचांद जामुदा, मुलिया पुरती, सिरका जामुदा, सोनाराम पुरती, मुरली पुरती, जुरेन पूर्ति, प्रताप प्रधान, राजेश प्रधान, राजेन्द्र गोप समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।