पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सोनुआ प्रखंड के 3 पंचायत सेवकों को किया शोकॉज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत समिति की बैठक में चर्चा करते प्रमुख, बीडीओ व अन्य।

भास्कर न्यूज | सोनुआ

सोनुआ प्रखंड प्रमुख काजल माझी की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रखंड कार्यालय सभागार पंचायत समिति की मासिक बैठक हुई। बैठक में बीडीओ प्रवेश कुमार साव, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं पंचायत समिति के सदस्यों की मौजूदगी में विभिन्न विभागों की समीक्षा की। बैठक में अनुपस्थित रहने पर बीडीओ ने लोंजो पंचायत के पंचायत सचिव भक्तरंजन सिंह, देवांबीर के पंचायत सचिव ज्योति मेराल एवं सोनापोस पंचायत के पंचायत सचिव अभिमन्यु गोंड को शोकॉज किया। बैठक में पशु चिकित्सा के बारे में पशु चिकित्सा प्रभारी अल्फ्रेड मिंज के साथ चर्चा करते हुए बीडीओ ने बरसात से पूर्व पंचायत स्तर पर चिकित्सा शिविर लगाकर पशुओं का ईलाज करने का निर्देश दिया। सभी विद्यालयों में अनिवार्य रूप से गैस कनेक्शन लेने के बारे निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना में गृह प्रवेश के मौके पर पूर्णता प्रमाण देने का भी निर्देश दिया। आंगनवाड़ी केंद्रों को समय पर खोलने को कहा गया।

बालू के अवैध स्टॉक की जांच की रखी मांग

सोनापोस के पंचायत समिति सदस्य बसंत प्रधान ने सोनुआ बाजार व आसपास के क्षेत्र में अवैध रूप से बालू स्टॉक करने के बारे में चर्चा करते हुए इसपर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा की बालू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से बालू का स्टॉक करने से बालू का दर काफी बढ़ जा रहा है। इससे सरकारी योजनाओं के कार्य भी बाधित हो रहे हैं। बीडीओ ने इसपर जांचकर कार्रवाई करने की बात कही।

कृषक मित्रों को सक्रिय करने का निर्देश

कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए बीडीओ ने कृषक मित्रों को सक्रिय होकर कार्य करने एवं कृषि योजनाओं का लाभ किसानों को पहुंचाने का निर्देश दिया गया। जो कृषक मित्र सक्रिय नहीं हैं उनके स्थान पर नये कृषक मित्र चुनने को कहा गया। मौके पर बीपीओ राजेश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि राजेश प्रधान, बीटीएम कुमुद रानी तियु आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...