पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिलासपुर-टाटा पैसेंजर से 112 बंडल लकड़ी जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वन विभाग के संतरा वन प्रक्षेत्र सोनुवा के वनकर्मियों ने मंगलवार की सुबह को सोनुआ रेलवे स्टेशन में बिलासपुर टाटा डाउन पैसेंजर ट्रेन में की छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध रूप से ले जा रहे जलावन लकड़ी जब्त किया है। हालांकि इस दौरान अवैध रूप से लकड़ी ले जानेवाले किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह को बिलासपुर टाटा डाउन पैसेंजर ट्रेन जब सोनुआ स्टेशन पहुंची, संतरा वन प्रक्षेत्र सोनुवा के वनकर्मियों ने ट्रेन में छापेमारी की। छापेमारी में वनकर्मियों ने कुल 112 बंडल जलावन लकड़ी जब्त की। इस छापेमारी में वनकर्मी भादाव सोरेन, बिरसेन बोइपाई, शिव शक्ति गोप, सुरेंद्र सिंह कुंटिया, संतोष कुमार, रवि शंकर हेम्ब्रम, दीपक सनातन कुजूर, दुष्यंत करोवा, संदीप कुमार महतो, बाबुराम दोंगो, सानो हेम्ब्रम, गुरा माण्डी, विजय कुमार, नारायण बघेल, आदेशपाल सोमनाथ पिंगवा, बंगला चौकीदार परसुराम आपट, श्याम सोय, मोजेश बागे एवं अन्य वनकर्मी शामिल थे।

खबरें और भी हैं...