पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अांधी-पानी से सोनुआ में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनुआ में रविवार की शाम करीब पांच बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सोनुआ विद्युत सब स्टेशन के विद्युतकर्मियों से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम आयी आंधी-पानी से गोइलकेरा ग्रिड से सोनुआ विद्युत सब स्टेशन तक 33 हजार वोल्ट मेनलाइन में फॉल्ट आ गया। इससे पूरे सोनुआ प्रखंड में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रविवार को शाम हो जाने से मेन लाइन की खराबी ठीक नहीं हो सकी। सोमवार सुबह से सोनुआ सब स्टेशन के विद्युतकर्मी 33 हजार वोल्ट मेनलाइन में फॉल्ट ढूंढने एवं उसे ठीक करने में लगे हुए हैं। विद्युतकर्मियों के मुताबिक दोपहर के बाद फॉल्ट मिला एवं उसे ठीक कर गोइलकेरा ग्रिड से सोनुआ विद्युत सब स्टेशन को विद्युत आपूर्ति शुरू की गई। लेकिन कुछ देर बाद फिर से मेन लाइन में समस्या हो गई। इसके बाद विद्युतकर्मी फिर से मेनलाइन में फॉल्ट ढूंढने में लगे हुए हैं। विद्युतकर्मियों के मुताबिक फॉल्ट ठीक होने से शाम तक विद्युत आपूर्ति शुरू हो सकती है। इधर भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति ठप रहने से लोग परेशान हैं।

खबरें और भी हैं...