पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सोनुआ में चलाया वाहन चेकिंग अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनुआ |सोनुआ थाना के सामने बुधवार को जिला परिवहन विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों के कागजात, बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले बाइक चालकों का चालान काटा गया। अभियान के दौरान कागजात नहीं होने व अन्य कारणों से ओवर लोड के कारण टाटा मैजिक, मैक्स पिकअप आदि कई वाहनों को पकड़ा गया। अभियान दोपहर बाद तीन घंटे तक चला। अभियान में जिला परिवहन विभाग के कई अधिकारी व सोनुआ थाना की पुलिस शामिल थी।

खबरें और भी हैं...