पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वन विभाग ने छापामारी कर जब्त की लकड़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनुआ |कोल्हान वन प्रमंडल के संतरा वन प्रक्षेत्र अंतर्गत पाकुआबेड़ा गांव के पास वन विभाग ने छापेमारी कर भारी मात्रा में लकड़ी जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कोल्हान वन प्रमंडल के संतरा रेंज व कोल्हान रेंज द्वारा बुधवार सुबह पाकुआबेड़ा गांव के पास जंगल में छापेमारी की। छापेमारी में 306 पीस रोला व 37 पीस बोटा जब्त किया। जब्त की गई लकड़ी का मूल्य करीब बीस हजार रुपए बताया जा रहा है। मौके पर वन विभाग ने लकड़ी तस्करी में प्रयुक्त की जाने वाली नौ साइकिलों को भी जब्त किया है। छापेमारी अभियान का नेतृत्व रेंजर उमेश प्रसाद कर रहे थे।

खबरें और भी हैं...