पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बैंक खाता नंबर जल्द जमा करें: बीईईओ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनुआ |सोनुवा के एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में सोनुवा प्रखण्ड की गुरुगोष्ठी हुई। मौके पर बीईईओ डोमन मोची ने छूटे हुए छात्र-छात्राओं के आधार संख्या व बैंक खाता संख्या जल्द जमा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आठवें व पांचवें कक्षा से पास हो चुके छात्र-छात्राओं को अगले कक्षा में नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कोई भी छात्र छात्रा ड्रप आउट नहीं हो पाये, इस पर ध्यान देने का निर्देश दिया। बैठक में प्रखंड के विलय हुए 12 स्कूल के सभी सामग्री व विभिन्न मद के राशि विलय किये गये स्कूल में जमा करने का निर्देश दिया। मार्च माह का एस एम सी बैठक की प्रतिवेदन जमा करने, बच्चों के आधार संख्या संबंधित प्रतिवेदन जमा करने, बच्चों के बैंक एकाउंट संबंधी प्रतिवेदन करने का निर्देश दिया।

खबरें और भी हैं...