गोलमुंडा में 16 प्रहर तक गूंजता रहा हरि नाम संकीर्तन
सोनुआ | सोनुवा के गोलमुण्डा गांव में शुक्रवार से शुरू हुआ 16 प्रहर हरि संकीर्तन कार्यक्रम रविवार को संपन्न हुआ। शुक्रवार दोपहर को हरि मंदिर में कलश स्थापना कर अखण्ड दीप प्रज्ज्वलन के साथ हरि नाम जाप शुरु हुआ था। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल राज्य पुरुलिया जिले के साबरड़िह, सावनी, मिसरीडिह, पड़सा, जामबाद के अलावा सोनुवा के गोलमुण्डा गांव के हरि संकीर्तन मंडलियों ने हरि नाम का जाप किया। हरि नाम का जाप सुनने के लिये गोलमुंडा के अलावा आसपास के कई गांवों के लोग पहुंचे। पूर्व विधायक गुरुचरण नायक भी शनिवार की शाम को हरि नाम का जाप सुनने गोलमुंडा पहुंचे। उन्होंने मौके पर हरि मंदिर में मत्था टेककर दुआ मांगी।