सोनुआ: नक्सल अभियान को लेकर वाहनों की जांच
सोनुआ| सोनुवा पुलिस ने मंगलवार को दोपहर के बाद करीब चार बजे सोनुवा थाना के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने वाहनों की जांच के साथ कागजातों की जाँच किया। हांलाकि पुलिस ने इसको रुटिन वर्क बताया। लेकिन वाहन चेकिंग को सांगाजाटा पहाड़ी पर चल रहे नक्सल विरोधी अभियान से जोड़ कर देखा जा रहा है।