पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बरवाड़ा में जल संरक्षण का संकल्प दिलाकर पक्षियों के लिए हरे पेड़ों पर बांधे परिंडे

बरवाड़ा में जल संरक्षण का संकल्प दिलाकर पक्षियों के लिए हरे पेड़ों पर बांधे परिंडे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में पक्षियों के लिए परिंडे बांधते पंचायत जनप्रतिनिधि व कर्मचारी।

भास्कर न्यूज | चौथ का बरवाड़ा

दैनिक भास्कर के सामाजिक सरोकार अभियान के तहत सोमवार को पंचायत कोरम व कर्मचारियों ने पहले जल संरक्षण का संकल्प लिया। इसके बाद आसपास के क्षेत्र में हरे पेड़ों के नीचे परिंडे बांधे गए। कार्यक्रम के तहत पोस्ट ऑफिस परिसर, बालिका विद्यालय परिसर व ग्राम पंचायत परिसर में परिंडे बांधे गए।

कस्बे में सोमवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे सरपंच शीतल पहाड़िया की अध्यक्षता में कोरम की बैठक हुई। इस अवसर पर में सरपंच ने कोरम के सदस्यों ने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की बचत करना जरूरी है। उन्होंने सभी सदस्यों से पानी की बचत के लिए लोगों मे जागरूकता लाने के लिए प्रयास करने की बात कही। इस दौरान सभी सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र में जल संरक्षण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इसके बाद सभी ने पक्षियों के लिए परिंडे बांध दैनिक भास्कर के इस अभियान के साथ जुड़ने की बात कही। परिंडे बांधने के कार्यक्रम में सरपंच शीतल पहाड़िया, उपसरपंच रामधन नागर, वार्ड सदस्य लक्ष्मण सिंह, नाथूलाल सैनी, ओमप्रकाश जैन, प्रेमशंकर चंदेल, हेमराज मीना, मुकेश वर्मा, विकास तिलोर, प्यार मोहम्मद देशवाली, नूरबानो, राधादेवी, चंद्रकांता धाबाई, हरकीदेवी जैन, निर्मला देवी वर्मा, राममूर्ति नागर, सोहनी देवी महावर पंचायत सहायक प्रमोद जैन, लेखराज सिंह, पंचायत के कर्मचारी भी उपस्थित थे।

मित्रपुरा में महिलाओं और छोटे बच्चों ने बांधे परिंडे

मित्रपुरा| दैनिक भास्कर के सामाजिक सामाजिक सरोकार के तहत मित्रपुरा कस्बे में स्थित कोलियान मोहल्ले में पक्षियों के लिए महिलाओं और छोटे बच्चों ने परिंडे बांधे। भाजपा इकाई अध्यक्ष बद्रीलाल महावर ने बताया कि दैनिक भास्कर कि यह एक सराहनीय पहल है। इससे पक्षियों को गर्मी के मौसम में पानी मिल सकेगा। इस मौके पर ज्योति महावर, अनीता महावर, कैलाबाई, अजय कुमार, सचिन, पिंकी, कांता आदि मौजूद थे।

अजनोटी गांव के कई मोहल्लों में बांधे परिंडे

सूरवाल. अजनोटी गांव स्थित बस स्टैंड के पास परिंडें बांधकर नियमित जल भरने का संकल्प लेते ग्रामीण।

सूरवाल| दैनिक भास्कर के अभियान के तहत अजनोटी गांव के ग्रामीणों ने कई मोहल्लों एवं चौराहों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर उनमें नियमित जल भरने का संकल्प लिया। अजनोटी के शंकर लाल मीना, किशन लाल मीना, शंभू दयाल मीना, रामदयाल, कमलेश, कालूराम मीना सहित अन्य ग्रामीणों ने दैनिक भास्कर की मुहिम की सराहना करते हुए पंचायत क्षेत्र के सभी लोगों को गर्मी के मौसम में अपने आस पास क्षेत्र में पक्षियों के लिए परिंडे बांधने के लिए प्रेरित किया तथा उनमें नियमित जल भरने का संकल्प भी दिलाया।

बहरावंडा खुर्द में भी बांधे पक्षियों के लिए परिंडे

बहरावंडा खुर्द| दैनिक भास्कर के सामाजिक सरोकार कार्यक्रम के तहत गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से दैनिक भास्कर एवं सैनी युवा समिति बहरावंडा खुर्द के तत्वावधान में कस्बे के जानकी नाथ मंदिर के समीप के पेड़ों पर परिंडे बांधे गए। इस दौरान सभी युवाओं ने परिंडों में प्रतिदिन पानी भरने का संकल्प लिया। इस दौरान दिनेश सैनी, दुर्गेश सैनी, शीतल सैनी, अंकिता सैनी, गौरा कुमावत, विकास सैनी, अजय सैनी आदि समाज के युवा उपस्थित लिया।

खबरें और भी हैं...