सूरवाल | सब्जियों में कीट प्रकोप की बढने से किसान परेशान है। किसानों द्वारा कीट रोग से बचाव के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों से सलाह ली जा रही है। कीट का प्रकोप विशेषकर लोकी, ककड़ी एवं भिंडी में दिखाई दे रहा है। कृषि अधिकारियों ने करमोदा, सूरवाल, दोंदरी सहित कई गांवों में पहुंचकर किसानों को सब्जियों के कीट रोग से बचाव की सलाह दी है। उद्यान पर्यवेक्षक आलोक अग्रवाल एवं कृषि पर्यवेक्षक विजय जैन करमोदा गांव में लोकी एवं ककड़ी की सब्जियों की जांच करने के बाद कहा कि उनमें थ्रिप्स, झुलसा सहित कई प्रकार के रोगों के प्रकोप दिखाई दे रहे है। इन रोगों के निदान के लिए अधिकारियों ने डायमिथोरेट 30 ईसी 2 मिलीलीटर पानी में घोलकर छिड़काव की सलाह दी है। छाछया रोग के लिए घुलनशील गंधक 5 ग्राम तथा हैक्साकोनाजोल सहित कई दवाइयों के छिड़काव के बारे में सलाह दी है।
सूरवाल। करमोदा गांव में लौकी की सब्जी में फैले कीट प्रकाेप का निरीक्षण करते कृषि अधिकारी।