भाजपा सोयत मंडल की कार्यकारिणी घोषित
सोयतकलां | भाजपा सोयतकलां मंडल अध्यक्ष फूलचंद दांगी ने गत दिवस मंडल कार्यकारिणी घोषित की है। इसमें उपाध्यक्ष रमेशचंद्र रावत सात्याखेड़ी, देवीलाल कुशवाह सोयत, विक्रमसिंह सोनगरा रावली, बद्रीलाल गुर्जर खिंदियाखेड़ी, शिव कारपेंटर सोयत, जगदीश दांगी कंवराखेड़ी, प्रदीप शर्मा सोयत, रूपसिंह सोनगरा गुराड़िया को, महामंत्री जगदीश टेलर सोयत व मेहरबानसिंह वर्मा सोयत को, मंत्री इंदरसिंह गुर्जर कोठड़ा, सीमा जायसवाल सोयत, शकुंतला पालीवाल सोयत, शांतिबाई मेघवाल सोयत, बिट्ठल शर्मा डोंगरगांव, गोकुलसिंह त्रिलोकपुरा, कमलेश व्यास सोयत, राजेश राठौर सोयत को, कोषाअध्यक्ष गिरिराज पाटीदार देहरिया को, कार्यालय मंत्री कालूसिंह आचार्य डोलाखेड़ी को व मीडिया प्रभारी दिलीप पायलेट सोयतकलां को मनोनीत किया है।