- Hindi News
- National
- सोयत में तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी, दुकानों के होर्डिंग व चद्दरें उड़ीं, कानड़ में चली धूलभरी हवा
सोयत में तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी, दुकानों के होर्डिंग व चद्दरें उड़ीं, कानड़ में चली धूलभरी हवा
सोयतकलां | मंगलवार शाम साढ़े छह बजे नगर में मौसम बदला। तेज आंधी चलने से कुछ जगह पेड़ों की डालियां टूट गईं। कई दुकानों के होर्डिंग व चद्दरें उड़ गईं। कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बूंदाबांदी से मौसम में हल्की ठंडक जरूर घुली। चित्र में बस स्टैंड क्षेत्र से गुजरा राजमार्ग बूंदाबांदी से भीगा। कानड़ | मंगलवार शाम करीब 6.50 बजे अचानक धूलभरी आंधी चलने व बिजली चमकने से लोग डर से गए। उन्हें लगा कि जिस प्रकार गत दिनों उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में आंधी-तूफान चलने से जो नुकसान हुआ था, कहीं ऐसी स्थिति यहां न बन जाए। हालांकि कुछ मिनट बाद ही आंधी का दौर थम गया।