बाबा साहेब की जयंती पर ग्राम पंचायत साधुवाली में दी पुष्पांजलि
श्रीगंगानगर।| बाबा साहेब आंबेडकर की 12वीं जयंती पर शनिवार को ग्राम पंचायत साधुवाली में मुख्य बस स्टैंड पर पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। इसमें श्रीराम बरावड़, ट्रैक्टर-ट्रॉली यूनियन प्रधान महेश कुमार, वार्ड पंच महाजन निम्मीवाल ने बाबा साहेब की तस्वीर के सामने दीप जलाकर और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बनवारीलाल मीणा ने बताया कि कार्यक्रम में रामकुमार मास्टर, मलकीत, लक्ष्मण निम्मीवाल, हरबंशलाल, धोलाराम, बलविंद्र जलंधरा, रामकुमार रेगर, सुभाष घारू, नंदलाल नायक, सुनील बरावड़, मुकेश खन्ना, पूर्व पंच ओमप्रकाश सक्सेना सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में रंग गुलाल लगाया गया अौर पटाखे व आतिशबाजी भी की गई।