दोस्ती वेल्फेयर क्लब सदस्यों ने लोगों को निशुल्क कराया नाश्ता
श्रीगंगानगर। दोस्ती वेल्फेयर क्लब के सदस्यों की ओर से रविवार सुबह कोडा चौक पर राज्य सरकार की अन्नपूर्णा रसोई वैन से नाश्ता खरीदकर राह चलते लोगों को खिलाया गया। इसके अलावा गोशाला में पंखे भी भेंट किए गए। क्लब के सदस्य राघव लीला ने बताया कि यह क्लब 6 अप्रैल 2018 को शुरू किया गया था। इस क्लब की खासियत है कि इसमें कोई भी अध्यक्ष नहीं है। सभी सदस्य अपनी क्षमता के अनुसार राशि एकत्रित कर सेवा कर रहे हैं। क्लब सदस्यों में मोहित गर्ग, चिराग मित्तल, गीतेश अग्रवाल, दीपक जैन, गौरव जैन, रमेश कुमार, नितिन गर्ग, पुल्कित जैन, अवनीत सिंह, मुकुल मिड्ढा, मोहित वर्मा, निखिल सिंगल एवं संयम शामिल है।