पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • काव्य गोष्ठी में जीवन का यथार्थ शब्दों में पिरोया

काव्य गोष्ठी में जीवन का यथार्थ शब्दों में पिरोया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| गंगानगर कला मंच की मासिक काव्य गोष्ठी रविवार सुबह अरोड़वंश पब्लिक स्कूल में हुई। वरिष्ठ एवं नवोदित साहित्यकारों ने ग़ज़ल गीत कविताओं के जरिए जीवन का यथार्थ शब्दों में पिराेया। सोहनलाल निर्वाण, सत्यपाल, मनीराम सेतिया, कश्मीरी लाल जसूजा, ऋतु सिंह, डॉ. संदेश त्यागी, डॉ. अरुण सहरिया, राजेश मिश्रा, अशोक गोरा, रामनिवास गुणग्राहक, डॉ. आशाराम भार्गव, दौलतराम अनपढ़ ने भी काव्य पाठ किया। अध्यक्षता मंच संरक्षक रमेशचंद्र गुप्ता ने की। सम्मानित अतिथि के रुप में कश्मीरीलाल जसूजा, श्यामलाल जैन एवं विजय गोयल उपस्थित थे। संचालन मंच महासचिव मनीराम सेतिया ने किया। कार्यक्रम में इकबाल, डॉ. कृष्णकुमार आशु, राजेंदर स्वामी लवली, डॉ. ओपी वैश्य, बीएस चौहान, जगजीत सिंह पहलवान, निष्ठा गुप्ता, सुरजनसिंह रंगीला, बलवंत सिंह, गोविंद गोयल, सुभाष सिंगाठिया, सुभाष शर्मा गोगी सहित अन्य साहित्य प्रेमी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...