गुरुद्वारा साहिब की सुखमनि साहिब पाठ के साथ रखी नींव
श्रीगंगानगर| मॉडल टाउन वार्ड नंबर 19 स्थित गुरूद्वारा दुखनिवारण साहिब में रविवार को सुखमनी साहिब के पाठ शब्द गायन के साथ संपूर्ण हुए। सुबह 6:30 से 8 बजे तक सुखमनी साहिब का पाठ हुआ, इसमें सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी की बीबी रविंद्र कौर ने पाठ की सेवा की। सेवादार बलकरणसिंह सरपाल ने बताया कि बाबा गगनदीप सिंह कलगीधर एकेडमी वालों ने संगत को निहाल किया। फिर गुरूद्वारा दुखनिवारण साहिब के महंत बाबा काहन सिंह गोनेयाणां मंडी वालों द्वारा निर्माण काम शुरू किया गया और नींव पत्थर रखा गया। इसके बाद अटूट लंगर बरताया गया। इस दौरान हरबंस सिंह चावला, भूमि दानदाता प्रेमराज जांगिड़, बाबा गगनदीप सिंह, ग्रंथी गुरचरण सिंह खंड़ा, यूआईटी अध्यक्ष संजय महीपाल, जगदीश जांदू, राजकुमार गौड़, प्रहलाद टाक, ज्योति कांडा, भूपेंद्र कौर टूरना, विमला जांगिड़, मनिंदर सिंह मान आदि मौजूद रहे।