पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज पहली बार मनाया जाएगा पुलिस दिवस; याद आया बचपन...बच्चों को खेलते देख अफसर भी खेलने लगे

आज पहली बार मनाया जाएगा पुलिस दिवस; याद आया बचपन...बच्चों को खेलते देख अफसर भी खेलने लगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस लाइन में पूर्व संध्या पर हुए कार्यक्रम

श्रीगंगानगर|पुलिस अपना स्थापना दिवस 16 अप्रैल को पुलिस लाइन में मना रही है। इसके लिए उत्सव कार्यक्रम रविवार शाम को 4 बजे पुलिस लाइन में शुरू हो गए। एसपी हरेंद्र महावर, एएसपी सुरेंद्रसिंह और दीक्षा कामरा ने रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रमों का नजारा ही अलग था। मेले में महिलाओं ने रस्साकसी का आनंद लिया। बच्चों ने बॉक्सिंग, कराटे, कुंग-फू, बोरी दौड़ और साधारण दौड़ की रोचक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। युवतियों ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग ले सुंदर रंगोलियां सजाई। कार्यक्रम में बच्चों के लिए कई तरह के झूले भी लगाए गए। सोमवार को पुलिस लाइन में ही मुख्य कार्यक्रम होगा। इसमें बहादुर पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले सुबह आठ बजे परेड की सलामी होगी।

कोई अफसर पिट्ठु खेलने लगा तो कोई कंचे, किसी ने रस्साकस्सी में हाथ अजमाया

रविवार शाम को पुलिस लाइन में बच्चे कंचे खेल रहे थे। तभी वहां घूमते हुए एसपी हरेंद्र महावर भी पहुंच गए। वे बच्चों के साथ बच्चे बन गए और कंचे हाथ में लेकर खेलने लगे। उनको खेलता देखने के लिए हर कोई उधर ही पहुंच गया। उन्होंने कहा कि बचपन ही उम्र का सबसे मजेदार पड़ाव होता है। इससे पहले सीआईडी सीबी एएसपी दीक्षा कामरा और सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित मेला देख रहे थे। तभी उनकी नजर पिट्ठु खेल रहे बच्चों पर गई। वे खुद वहां पहुंच गई और उनके साथ खेलने लग गईं।

पुलिस लाइन में पुलिस दिवस की पूर्व संध्या पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। किड्स कैंप कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुति दी।

इसलिए हर साल मनाया जाएगा पुलिस दिवस

राजस्थान राज्य के गठन के बाद 16 अप्रेल 1949 को राजस्थान पुलिस (एकीकरण) अध्यादेश 1949 के जरिए राजस्थान पुलिस का एकीकरण किया गया था। इस दृष्टि से राजस्थान पुलिस के लिए 16 अप्रेल महत्वपूर्ण दिवस है। ऐसे में १६ अप्रेल को पुलिस दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत अब हर साल 16 अप्रेल को पुलिस दिवस मनाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...