श्रीगंगानगर| जिले में न्यायालय 16 अप्रैल से सुबह 7 से दोपहर एक बजे तक खुलेंगे। इस संबंध में जोधपुर हाईकोर्ट की ओर से आदेश जारी किए जा चुके हैं। इससे पहले अदालतों का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक का था। ग्रीष्मकालीन सत्र में अदालतें सुबह से दोपहर तक के समय में खुलेंगी।