पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सगे भाई आईपीएल मैचों की घर से ही चला रहे थे क्रिकेट बुकी, गिरफ्तार

सगे भाई आईपीएल मैचों की घर से ही चला रहे थे क्रिकेट बुकी, गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर। जवाहरनगर पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवा रहे दो भाईयों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शनिवार देर रात जे ब्लॉक में की गई। थाना प्रभारी प्रशांत कौशिक ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक मकान में छापा मारा। आरोपी सुनील सिंघल व अनिल कुमार सिंघल पुत्र रतनलाल अग्रवाल को मुंबई इंडियंस एवं दिल्ली डेयर डेविल्स के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच पर क्रिकेट सट्टा चलाते हुए गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस टीम में हवलदार अनवर खान, जब्बार, सिपाही भारत शर्मा, भगवान सहाय व कैलाश शामिल थे।

खबरें और भी हैं...