महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज कल आएंगी
श्रीगंगानगर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती मंगलवार को आएंगी। वे यहां सुबह 10 बजे पंचायती धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। जिलाध्यक्ष नमिता सेठी ने बताया कि वे कठुआ में 8 साल की बच्ची के साथ एवं उन्नाव में दलित महिला से किए गए दुष्कर्म एवं पीड़िता के पिता की पीट-पीटकर हत्या के विरोध में प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगी।