पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 33 हजार केवी की ढीली तारों से टकराई कंबाइन, तार टूटकर खेत में गिरा तो कहीं स्पार्किंग की चिंगारी से जली फसल

33 हजार केवी की ढीली तारों से टकराई कंबाइन, तार टूटकर खेत में गिरा तो कहीं स्पार्किंग की चिंगारी से जली फसल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| जिले में रविवार को 4 अलग अलग आगजनी के हादसों में करीब 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। इन्हीं हादसों में 10 बीघा से अधिक क्षेत्र में गेहूं फसल का भूसा जलकर राख हो गया। चारों हादसों में किसानों को करीब 4 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पहला हादसा रिडमलसर कस्बे के निकटवर्ती गांव 1 पीएस के पास ढाणी में हुआ। किसान मनदीपसिंह के खेत में कंबाइन से गेहूं निकाली जा रही थी।खेत के ऊपर से 33 हजार केवी की लाइन गुजरती है। जिसकी तारें ढीली होने से कंबाइन तारों के साथ टकरा गई। इससे चिंगारियां गेहूं पर गिरी व देखते ही देखते आग लग गई। हादसे से 8 बीघा गेहूं की फसल व 10 बीघा काटी गई गेहूं का सूखा चारा जलकर राख हो गया। जेईएन अंकित धनखड़ हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे और खराब खंबे को सोमवार को ही बदल दिया जाएगा। बींझबायला के निकट 39 एलएनपी में रविवार देर शाम को भी आगजनी का हादसा हुआ। विद्युत की ढीली तारों के कारण गेहूं के खेत में आग लग गई। किसानों ने अपने स्तर पर ही आग बुझा दी। इससे अधिक नुकसान होने से बच गया।

बिजली तारों से आगजनी के चार हादसे, 12 बीघा गेहूं और 10 बीघा में भूसा जलकर राख, किसानों को करीब 4 लाख का नुकसान

गांव 6 जी सेकंड की रोही में 11 केवी की तार टूटकर खेत में गिरी, 3 बीघा में गेहूं फसल जलकर राख

इधर श्रीगंगानगर तहसील के गांव 6 जी सेकंड की रोही में रविवार दोपहर तक आगजनी से दो बीघा जमीन में गेहूं की फसल जल गई। दमकलकर्मी विजयकुमार, राजकुमार, पंकज और सुरेंद्रकुमार ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे किसान नरेंद्रसिंह पुत्र भजनसिंह के खेत में आग लगी। खेत में से जा रही 11 हजार केवीए की तार टूटकर गेहूं फसल में गिर गई। इससे आग लग गई। तीसरे हादसे में हिंदुमलकोट रोड स्थित 9 वाई गांव की रोही में गुरमेलसिंह पुत्र हरनामसिंह के खेत में दोपहर करीब 12 बजे हादसा हुआ। खेत में से जा रही हाई वॉल्टेज लाइन में स्पार्किंग से निकली चिंगारी से डेढ़ बीघा गेहूं के खेत में आग लग गई।

खबरें और भी हैं...