मेदांता के शिविरों में की 1369 मरीजों की निशुल्क जांच
श्रीगंगानगर| विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में मेदांता सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल की ओर से 7 दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। सीईओ डॉ. हरमन लूणा ने बताया कि शिविर हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर में लगाए गए, जिसमें 1369 मरीजों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को हनुमानगढ़ टाउन में 476 मरीजों को परामर्श दिया गया। 12 को मेदांता सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल परिसर में हुए शिविर में 535 मरीजों ने लाभ उठाया और स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसके साथ ही मेदांता हॉस्पिटल में सप्ताह के दौरान ही आने वाले सभी मरीजों को परामर्श दिया गया व जांचे हुईं, जिसमें 358 मरीजों ने लाभ उठाया। शिविर में हृदय, कैंसर, गुर्दा, स्त्री रोग, न्यूरो सर्जन, मधुमेह, अस्थि व जोड़ सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने सेवाएं दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में उच्च क्वालिटी मशीनें और उपकरण हैं। छह आईसीयू, सात ऑपरेशन थिएटर तथा दो डायलिसिस यूनिट लगाई गई है। डायलिसिस यूनिट में चौदह बैड की सुविधा है। यह सब आमजन के पहुंच में है।
स्वास्थ्य क्षेत्र की खबर