पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बराड़ ये कोई राजशाही नहीं है, ये फैसला तो जनता करेगी आपको किसने रोका है, आप भी लड़ लीजिए चुनाव

बराड़- ये कोई राजशाही नहीं है, ये फैसला तो जनता करेगी आपको किसने रोका है, आप भी लड़ लीजिए चुनाव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहारण- अब आप विधायक हैं और भविष्य के लिए पोते को विरासत सौंपकर आगे कर दिया। ये कोई जमीन-जायदाद है क्या? आपका भाई कांग्रेस में है? आपको तो बस सत्ता चाहिए। यही बात है ना?

बराड़: जनता के द्वारा चुना गया व्यक्ति ही जीतेगा। ये कोई राजशाही शासन नहीं है जो जिसका राजतिलक कर देंगे, वही विधायक बनेगा। जिसे जनता चाहेगी, वही बनेगा, और फिर आपको किसने रोका है, आप भी लड़िए चुनाव। आपके पास कोई मुद्दा तो है नहीं।

सहारण- व्यापार मंडल के रविवार काे हुए चुनावों में आपने कांग्रेस समर्थित व्यापारी का समर्थन किया। इसीलिए उसकी एकतरफा जीत नहीं हो सकी।?

बराड़- किसने कहा? वो व्यापारियों की संस्था है। हमारी वहां कोई दखल नहीं थी। हमने किसी का समर्थन नहीं किया।

सहारण- सादुलशहर पालिका में भाजपा का बोर्ड है लेकिन गुटबाजी के चलते काम ही नहीं हो रहे। ?

बराड़ : जनता ने हमें विकास के लिए चुना है। जिले में विकसित कोई मंडी है तो वह सादुलशहर है। भाजपा ने वहां गर्ल्स कॉलेज, बस स्टैंड, मार्केट, सब मोहल्लों में सीसी सड़कें बनवाई हैं। अापका सादुलशहर के विकास में एक पैसे का योगदान है तो बता दीजिए।

सहारण- विकास की क्या बात करते हो, आप डॉक्टरों के पद तक नहीं भरा सके। हां, आपने एक काम जरूर किया है, वो है लोगों को लड़ाने और पुलिस राज स्थापित करने का?

बराड़: जनता सब जानती है। गुरजंटसिंह का राजीनामा कराने में इलाके में नाम चलता है। और हां, इसके लिए मुझे आपके या कांग्रेस के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। भाईचारा और सद्भाव कायम करने के हर समय और हरसंभव प्रयास करता हूं। मेरे द्वारा कराए विकास को भी देख लीजिए।

गुरजंटसिंह बराड़

गुरजंटसिंह बराड़ अभी सादुलशहर से भाजपा विधायक हैं। पहले एक बार मंत्री और विधायक भी रह चुके हैं। इनके भाई संगरिया से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैंं। उम्रदराज बराड़ ने अपने पोते को राजनीति की विरासत सौंप दी है।

संतोष सहारण

बराड़-अब तक कांग्रेस के 9 दावेदार सामने आ गए, कैसे निपटोगे?

सहारण- प्रजातंत्र में टिकट मांगने का सबको अधिकार है, प्रदीप खीचड़ ताे आपके दाएं हाथ थे, अब दूर क्यों?

संतोष सहारण कांग्रेस के पूर्व विधायक और वर्तमान में जिलाध्यक्ष हैं। सहारण को पिछली बार टिकट नहीं मिली थी। परसराम मदेरणा परिवार के करीबी हैं। पिता मोतीराम सहारण भी श्रीगंगानगर के पहले विधायक भी रहे। गैर विवादित जाट नेता के रूप में पहचान है।

बराड़- कांग्रेस में गुटबाजी है। अब तक आपके समेत 9 दावेदार सामने आ गए, सब अलग शक्ति दिखा रहे हैं, बताओ इतने दावेदारों से आप कैसे निपटोगे?

सहारण- प्रजातंत्र में टिकट मांगने का अधिकार सबको है। सबको मालूम है कि भाजपा में भी कितने दावेदार हैं? अच्छा बताओ, कभी आपका दायां हाथ रहे प्रदीप खीचड़ अब नगर पालिका में आपकी चलने क्यों नहीं देते?

बराड़- आपको बीते चार साल कहीं दिखे नहीं? अब अचानक ऐसा क्या हुआ कि किसानों और जनता की याद आ गई। अब तक कहां थे?

सहारण: मैं 11 फरवरी 2016 को जिलाध्यक्ष बना था। उससे पहले और बाद में लगातार जनता के बीच हूं। वैसे आपको एक बात पूछनी है, अगर हम जनता के बीच नहीं होते तो उपचुनावों सहित अब लगातार कांग्रेस जीत कैसे रही है?

बराड़- विपक्ष का रोल नगण्य क्यों रहा?

सहारण- किसने कहा? हम तो हमेशा ही किसानों और आमजन के बीच में रहे हैं। विपक्ष ने हर तबके का साथ दिया है और सरकार से हक मांगा है। देना या ना देना सरकार की मर्जी।

बराड़- भाजपा में शुगरमिल, 100 करोड़ से केएसडी का निर्माण शुरू, सारे खाळे पक्के कराए, 39 करोड़ मुआवजा दिया, आपने क्या दिया?

सहारण: शुगरमिल की नींव तो वसंुधरा राजे ने रखी थी लेकिन निर्माण हमने कराया। मशीनें भाजपा समय में रखी गईं जिनमें जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। केएसडी के लिए मेरे कार्यकाल में 17 करोड़ पास कराए थे, काम हो नहीं पाया। अब आप बनवा रहे हो तो आपका स्वागत है, लेकिन बनवा जरूर देना। मुझे ऐसा कुछ लगता नहीं कि काम आपके राज में हो जाएगा। अगर होता है तो बहुत अच्छा होगा।

खबरें और भी हैं...