पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वयंसेवी शिक्षण संस्था संघ ने आरटीई पुनर्भरण राशि की मांग उठाई

स्वयंसेवी शिक्षण संस्था संघ ने आरटीई पुनर्भरण राशि की मांग उठाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर। स्वयंसेवी शिक्षण संस्था संघ की आमसभा रविवार को जीपी चिल्ड्रन एकेडमी में आयोजित हुई। आमसभा की अध्यक्षता संभाग अध्यक्ष बलवीर सिहाग ने की। आमसभा में गंगानगर ब्लॉक के सभी निजी स्कूलों के संचालक शामिल हुए। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, संगठन संचालन के लिए अधिक से अधिक जन सहयोग लेने, मैंबरशिप अभियान चलाए जाने के लिए कमेटी का गठन किया गया। निजी स्कूलों के बोर्ड कक्षाओं के जिला टॉपर बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप लेपटॉप देने पर विचार-विमर्श किया गया। आरटीई पुनर्भरण राशि नहीं मिलने पर आंदोलन किए जाने का निर्णय लिया गया। सभा में पवन कटारिया, ख्यालीराम सहू, विष्णु सारस्वत, कुलदीप सैनी, बलिन्द्रसिंह ढिल्लों, अरूण गोदारा, सुशील गोदारा, कृष्ण परनामी, बलदेव चायल, सुभाषचंद्र ग्रेवाल, दलीप सैनी व राधा देवी ने सं‍बोधित किया।

खबरें और भी हैं...